{"_id":"56facb824f1c1be44af0057d","slug":"brave-son-protect-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पुत्र की हिम्मत से बची लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पुत्र की हिम्मत से बची लूट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में अपराध
गोवर्धन स्थित बैंक से रुपये निकाल कर गांव पेलखू लौट रहे किसान से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, लेकिन किसान के पुत्र की हिम्मत और सूझबूझ से बदमाश कामयाब नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
मंगलवार दोपहर बरसाना के गांव पेलखू निवासी किसान फत्तेराम अपने पुत्र कैलाश के साथ गोवर्धन की सिंडिकेट बैंक से साढ़े चार लाख रुपये निकाल कर बाइक से गांव लौट रहे थे। राधाकुंड कोन्हई मार्ग पर गौड़ीय मठ के निकट पीछे से लाल रंग की बाइक पर आए चेहरा ढके दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली।
किसान का गिरेबां पकड़ कर नकदी से भरा बैग छीनने लगे तभी कैलाश बदमाशों से भिड़ गया और शोर मचा दिया। बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कैलाश को घायल कर दिया, तब तक खेतों पर काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश फायर करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी राधाकुंड और थाना पुलिस पहुंच गई। घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एसएसआई अखिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना में नजदीकी का हाथ होने का संदेह है।