{"_id":"b57e5a08bb5b7289867746950a73699f","slug":"boy-died-in-miss-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की पिस्टल साफ करते चली गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की पिस्टल साफ करते चली गोली, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में रह रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर छावरिया के पुत्र की पिस्टल की सफाई करने के दौरान चली गोली से मौत हो गई। पुलिस ने पिस्टल को सील कर दिया है।
टाउनशिप हाईवे निवासी राजवीर छावरिया के नाम पिस्टल और राइफल के लाइसेंस हैं। दीपावली के उपलक्ष्य में घर की साफ-सफाई के दौरान सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे उनका पुत्र कक्षा नवीं का छात्र कोमल सिंह (14) पिता की पिस्टल की सफाई करने लगा। राजवीर भी उस वक्त घर पर थे। वे छत पर चले गए।
नीचे सफाई करने के बाद 1:40 बजे कोमल ने पिस्टल में कारतूस डाल दिए, इसी दौरान गोली चल गई और सीधे उसके सीने में लगी। आनन-फानन में परिवारीजन उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर अग्रवाल लाइफ लाइन ले गए। वहां कोमल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ रिफाइनरी आरके गौतम और रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
श्मशान पर पुलिस ने लिखा पंचनामा
परिवारीजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को श्मशान ले गए। सूचना पर पुलिस श्मशान पहुंच गई और पोस्टमार्टम ले जाने लगी। बाद में समझाने पर परिवारीजनों ने पंचनामा कर अंतिम संस्कार किया।