फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   blast in boiler of tyre plant in kosikalan

टायर प्लांट के बायलर में आग, मजदूर झुलसा

Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां Updated Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
blast in boiler of tyre plant in kosikalan
नवीपुर-कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को टायर प्लांट के एक बॉयलर में आग लग गई। हादसे में एक मजदूर झुलस गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर चार घटें में काबू पाया। घटना के बाद तहसीलदार ने फैक्ट्री सील कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट संख्या जी-42 में बालाजी ग्रीन उद्योग इकाई में पुराने टायर से तेल निकालने का काम होता है। बुधवार को प्लाट में मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री के बायलर में आग गई। अचानक आग लगने से वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें एक मजदूर राजू गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। आग लगने पर पुलिस दमकल सहित पहुंच गई। बताता गया है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए कोई भी संसाधन नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घटें तक आग की लपटों और धुआं से आसमान भर गया। करीब 4 घंटे के प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। सूचना पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार शर्मा, कानूनगो दामोदर अग्रवाल, लेखपाल सहित मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने फैक्ट्री को सील कर दिया। घायल मजदूर को फैक्ट्री स्वामी ने कहां भर्ती कराया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


बताते चले कि औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर से तेल निकालने की करीब दो दर्जन फैक्ट्री चल रही हैं। प्रदूषण के कारण ग्रामीणों का रहना दूभर है। पहले भी कई फैक्ट्रियों में बायलर फटने से मजदूर घायल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed