{"_id":"d13246c827590101564561d46a43bb62","slug":"attempt-for-rape-in-mathura-from-b-tech-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा से सीनियर ने किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्रा से सीनियर ने किया दुराचार का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र निवासी बीटेक की छात्रा को जबरन थिनर पिलाकर सीनियर छात्र ने दुराचार का प्रयास किया। आरोप है कि सीनियर छात्र उसे कालेज जाने के दौरान होलीगेट से जबरन कार में बिठा ले गया था।
गुरुवार सुबह 9:30 बजे मथुरा-वृंदावन रोड स्थित वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित पालीटेक्निक कालेज से आगे एक युवती जख्मी हालत में चिल्लाती हुई भाग रही थी। थोड़ी देर में वो बेहोश होकर गिर पड़ी।
वहां से गुजर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अजय शर्मा ने उसे संभाला और गोविंद नगर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर छात्रा ने आरोप लगाया कि वह उसके सीनियर छात्र हर्ष निवासी गाजियाबाद हाल निवासी छाता ने उससे दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक गुरुवार की सुबह 8:30 बजे कालेज जाते समय होलीगेट के पास हर्ष ने उसके सिर में ईंट मारकर घायल किया और कार में जबरन डाल लिया। वृंदावन रोड पर जंगल में ले जाकर उसे थिनर पिलाया और दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह वह छूटकर भागी।
अस्पताल में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने छात्रा के बयान लिए। घबराहट के साथ पेट में जलन आदि की शिकायत पर छात्रा के परिवारीजन उसे आगरा में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से थिनर की 200 एमएल वाली शीशी बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि छात्रा और उसके परिवारीजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।
बार बार बदलते रहे बयान
आम आदमी पार्टी के शहर संयोजक अजय शर्मा पीड़िता को गोविंद नगर थानाध्यक्ष की मदद से स्पंदन अस्पताल ले गए थे। अजय शर्मा ने बताया कि वहां छात्रा ने बताया था कि उसके सीनियर छात्र ने उसे कालेज की बस से धक्का दे दिया था। बाद में उसे थिनर पिलाया था। बाद में उसे कृष्णानगर स्थित मेहता नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां पुलिस अधिकारियों को छात्रा ने दूसरा बयान दर्ज कराया।
तीन दिन पूर्व हुआ था झगड़ा, शिकायत
बताया गया कि छात्रा और हर्ष नाम के सीनियर छात्र के बीच तीन दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। अस्पताल पहुंची सहेलियों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था। बताया गया कि मुख्य रूप से झगड़ा एक तीसरी छात्रा को लेकर था। इसकी शिकायत कालेज प्रशासन से की गई थी और छात्रा के परिवारीजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी।