फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on police in farah are of mathura

महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर छुड़ाए आरोपी

Mon, 14 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 14 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
attack on police in farah are of mathura
थाना फरह क्षेत्र के गांव रैपुरा जाट में जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची  रैपुराजाट चौकी पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया। साथ ही पुलिस की पकड़ से दो युवकों को छुड़ा लिया और पथराव कर जीप का शीशा तोड़ दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। इस मामले में पुलिस व पीड़ित की ओर से 15 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव रैपुरा निवासी केशव के घर के आगे जमीन पर संजीव व दरब सिंह का घूरा  है। संजीव पुलिस में सिपाही है और इन दिनों बदायूं क्यूआरटी में तैनात है। संजीव घर आया हुआ था। केशव ने जबरन घूरा डालने की शिकायत फरह पुलिस से की। इस पर रैपुराजाट चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस व थाने की जीप लेकर जांच को मौके पर गए। वहां घूरा आदि हटाने की कहा तो संजीव व सत्यवीर पुलिस से भिड़ गए। पुलिस कर्मी दोनों को पकड़कर लाने लगे तो महिलाओं ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव से जीप का शीशा टूट गया। पुलिस ने भी महिलाओं से अभद्रता की लेकिन महिलाएं हावी रहंी और संजीव सत्यवीर को पुलिस से छुड़ा लिया।
विज्ञापन


सूचना पर फरह थाने से और फोर्स पहुॅंच गया। इस मामले में पुलिस ने गांव में दबिश दी तो हमलावर भाग गए। इस मामले में केशव ने सत्यवीर, मुकेश, संजीव, ललित प्रसाद, अतर सिंह, सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं पुलिस की ओर से रैपुरा जाट चौकी प्रभारी अवधेश कुमार की ओर से सभी नामजदों व 15 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस के अरविंद पाठक, गोंविंद सिंह,  पार्टी संग हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन क्रिमिनल लॉ आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपुराजाट में एक व्यक्ति के घर के सामने जबरन घूरा डालने की शिकायत पर रैपुराजाट व फरह पुलिस जांच को गई थी। बदायूं में तैनात सिपाही संजीव व उसके परिवार के लोगों ने पुलिस संग खींचतान अभद्रता कर दी। सिपाही सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।



डा. राकेश सिंह
एसएसपी


महिलाओं को लेकर एसएसपी से मिले ग्रामीण
रैपुराजाट में कब्जे हटवाने को लेकर हुई पुलिस व महिलाओं में भिड़ंत के मामले में दर्जनों ग्रामीण महिलाओं को लेकर एसएसपी से मिले। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने महिलाओं संग अभद्रता की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।


एसपी बदायूं से की बात
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने रैपुराजाट के सिपाही संजीव कुमार के बारे में एसपी बदायूं से बात की। बताया गया कि संजीव बदायूं में क्यूआरटी में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed