{"_id":"63c817479644d8b06f6cdb193b005c1a","slug":"all-policeman-of-a-chowki-has-been-attached-to-line-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने सिपाही पर तानी पिस्टल, पूरी चौकी लाइन हाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने सिपाही पर तानी पिस्टल, पूरी चौकी लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र की बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही के बीच विवाद के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही ने दरोगा पर गाली-गलौज करने और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मंगलवार को नगर में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। एसएसपी ने मामले की जानकारी होने पर कार्रवाई की। इसमें एक सिपाही को निलंबित भी किया गया है।
बता दें कि बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुखवीर सिंह ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। सिपाही का कहना था कि सोमवार को उनकी ड्यूटी बांकेबिहारी मंदिर में हिंडोला दर्शनों केदौरान लगाई गई थी। रात 12 बजे वह ड्यूटी पूरी कर खाना खाने चले गए। इस दौरान चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने उन्हें फोन कर चौकी बुलाया।
इस पर सुखवीर सिंह ने खाना खाकर आने की बात कही। आरोप है कि इस पर दरोगा भड़क गए और तुरंत चौकी पर आने को कहा। आरोप यह भी है कि जब सुखवीर चौकी पर पहुंचे तो दरोगा शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने सिपाही से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि दरोगा ने खुद को ‘सिंघम’ बताते हुए सिपाही पर पिस्टल तान दी। इसके बाद चौकी के अन्य सिपाहियों ने मामले में बीच बचाव कराया। सुखवीर ने रात में ही कोतवाल वृंदावन, सीओ सदर और एसपी सिटी को घटना से अवगत करा दिया।
विज्ञापन
देर रात मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी राजीव सिंह के साथ 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एक सिपाही को निलंबित भी किया है। कार्रवाई का आधार जनता से अभद्रता को लेकर मिल रहीं शिकायतों को भी बनाया गया है। बता दें कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र होने के कारण इस चौकी पर अतिरिक्त फोर्स दिया गया था, लेकिन क्षेत्र में सिपाही और चौकी प्रभारी मनमानी पर उतारू रहे।
आए दिन राहगीरों, श्रद्धालुओं और दुकानदारों संग अभद्रता की शिकायतें बहुत बढ़ गई थीं। आरोप है कि दो दिन पहले दरोगा राजीव सिंह ने कोतवाली के मुंशी के साथ भी कालर पकड़कर अभद्रता की थी। यह मामला दबा दिया गया। अब सिपाही और चौकी प्रभारी के बीच लड़ाई सार्वजनिक होने पर एसएसपी ने पूरी चौकी लाइन हाजिर कर एक सिपाही को निलंबित कर दिया।
‘सिंघम’ कैरैक्टर से बाहर नहीं निकल पा रहे दरोगाजी
दरोगा राजीव सिंह की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र के लोगों ने भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि दरोगाजी खुद को सिंघम फिल्म की तरह दिखाने के लिए आम लोगों पर रौब झाड़ते हैं। बताया गया कि 26 जून को बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में दरोगा राजीव सिंह ने दुकानदारों के साथ मारपीट भी की थी और व्यापारियों के कपड़े फाड़ डाले। घटना से गुस्साए क्षेत्र के व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराकर बाजार बंद कर दिया। मामला कोतवाल और चेयरमैन के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ।