फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action against police officer in mathura

एसओ लाइन हाजिर, एचसीपी निलंबित

Thu, 21 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
action against police officer in mathura
मांट तहसील में लगे तहसील दिवस में जमीन पर कब्जे की फरियाद लेकर गए प्रधान को एडीएम के सामने राइफल की बट से पीट कर बेहोश करने के आरोपी मांट थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रधान को पीटने के मामले में ही एक एचसीपी को निलंबित किया है। इधर सटोरियों से संबंध रखने वाले बरसाना के सिपाही पर भी कार्रवाई हुई। एसएसपी डा. राकेश सिंह उसे भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस में मांट राजा के प्रधान अशरफ फरियाद लेकर एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा और एसडीएम मांट एके सिंह के पास गए थे। वहीं पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ जमीन पर कब्जे का आरोपी भी खड़ा था। पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैए से निराश अशरफ ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद तहसील दिवस में एडीएम के सामने ही मांट पुलिस ने अशरफ की जमकर पिटाई की थी। इससे प्रधान बेहोश होकर गिर गए। उन्हें वृंदावन के सौ शैया अस्पताल के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को अशरफ के परिवारीजनों ने एसएसपी डा. राकेश सिंह से मुलाकात कर पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने एसपी देहात अजय कुमार से प्राथमिक रिपोर्ट मांगी। इसके बाद बुधवार सुबह एसएसपी ने एसओ मांट उदयप्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एचसीपी राधेलाल उपाध्याय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना बरसाना में सटोरियों से संबंध रखने वाले बरसाना थाने के सिपाही सत्येंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया है।


कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित
तहसील दिवस में पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने के बाद हुई कार्रवाई से प्रधान अशरफ असंतुष्ट हैं। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है। अशरफ ने कहा कि मांट राजा खादर में दलितों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसकी पैरवी वो कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत मंगलवार को एडीएम और एसडीएम से करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed