फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a minor girl has been brutually attacked after oppoing for rape

दुराचार के विरोध पर किशोरी को कैंची से गोदा, गंभीर

Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
a minor girl has been brutually attacked after oppoing for rape
दो दिन पहले कोसीकलां थानाक्षेत्र में गैंगरेप के बाद किशोरी को जलाए जाने की घटना के बाद वृंदावन में दुस्साहसिक घटना ने ब्रज के लोगों को स्तब्ध कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीड़िता की कमर और हाथों पर 45 से अधिक घाव हैं। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात दो बजे की है। किशोरी (14) घर के चौक में चारपाई पर सो रही थी। गांव का दिलीप, उसका बड़ा भाई किशन, जीजा गांव परखम गूजर निवासी दिनेश दीवार फांदकर घर में घुस आए। तीनों ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, किशोरी छूटकर भागी तो दिलीप ने उस पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
विज्ञापन


शोर सुनकर दौड़े परिवारीजन और ग्रामीणों ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। तीनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता को सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की कमर और हाथों पर 45 से अधिक घाव हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी मंजिल सैनी ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने से कर रहा था परेशान
मुख्य आरोपी दिलीप पिछले छह महीने से किशोरी को परेशान कर रहा था। किशोरी के पिता ने एसएसपी को बताया कि हेयर कटिंग सैलून चलाने वाला दिलीप स्कूल जाते समय उनकी बेटी का पीछा करता था। आए दिन छेड़छाड़ की शिकायत पर दो महीने पूर्व उन्होंने पंचायत बुलाई। युवक ने तब सार्वजनिक रूप से किशोरी के पैर छूकर आगे छेड़छाड़ न करने की माफी मांगी थी। जिसके बाद वो बेफिक्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed