{"_id":"510d1e05575fb278dc6bf48a186e8759","slug":"a-homeguard-has-been-murdered-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीट कर मारा होमगार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीट-पीट कर मारा होमगार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
थाना फरह के गांव सरूरपुर में खेत में पानी लगाने गए युवक की गांव के लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में 11 लोगों को नामजद किया गया है।
गांव सरूरपुर निवासी रुकमकेश (46) पुत्र पदम सिंह होमगार्ड थे और ओल चौकी पर ड्यूटी करते थे। सोमवार को सुबह पांच बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद रुकमकेश खेत पर परिवारीजनोें के साथ पानी लगाने गए थे।
रुकमकेश के भतीजे यशपाल ने बताया कि गांव के हरविलास, भजन सिंह, गोला, रामकुमार, मुकेश कुमार, राजू, सोनू पुत्र हरविलास, टिंकू, सोनू पुत्र रामकुमार, शिशुपाल पुत्र गोला और भोलू पुत्र मुकेश ने रुकमकेश, यशपाल, हंसराज, रामकेश आदि को पकड़ लिया और लाठी डंडा से प्रहार किए।
झगड़े में रुकमकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ओल पुलिस ने रुकमकेश की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें आगरा भर्ती कराया। मंगलवार सुबह रुकमकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में यशपाल ने हरविलास सहित 11 लोगोें के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।