फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकी मिली विवाहिता
फंदा लगाया
मथ्ाुरा- नंदगांव/बरसाना। थाना बरसाना के गांव नंदगांव में विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली है। मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे कस्बे के ज्ञान मोहल्ला में रीया उर्फ रामवती (19) पत्नी कृष्ण घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकी मिली। जब रीया नीचे उतरकर नहीं आई तो दूसरे भाई की पत्नी और मृतका की बहन सरोज उसको बुलाने वहां पहुंची। फंदे पर रीया को लटकी देख उसके पैरों से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


उसने चीखते हुए अन्य लोगों को बुलवा लिया। ससुरालीजन रीया को कोसी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई जितेंद्र पुत्र हरवीर निवासी दहगांव ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मृतक विवाहिता के भाई जितेंद्र ने पति कृष्ण, ससुर दीपचंद, ननद पूनम, दादा जस्सी, दादी वीरवती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें आरोपी ससुर दीपचंद को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed