फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   400 grams of gold smuggled in Saraf murder case

सराफ हत्याकांड में लूट का 400 ग्राम सोना बरामद

Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
400 grams of gold smuggled in Saraf murder case
Demo Pic - फोटो : google
सराफ हत्याकांड व लूट के मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश राकेश उर्फ रंगा को लेकर आगरा और मथुरा में कई जगह दबिश दी और उसकी निशानदेही पर लूट का 400 ग्राम सोना बरामद कर लिया। मामले में मथुरा में एक ज्वैलर्स के यहां भी दबिश दी गई है। पुलिस का कहना है कि लूटा गया सोना आगरा और मथुरा में ही बेचा गया है।
विज्ञापन


बदमाशों ने 15 मई की रात को दो सराफों विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूट लिया था। पुलिस ने कुछ ही दिन में वारदात का खुलासा तो कर दिया था लेकिन लूटे गए सोने की बरामदगी नहीं हो पाई थी। इसके लिए पुलिस ने राकेश उर्फ रंगा और उसके भाई कामेश उर्फ चीनी को रिमांड पर ले रखा
विज्ञापन


है। इन दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इसी कार्रवाई में पुलिस रविवार की रात रंगा को लेकर आगरा में रूपेश के घर गई। जहां रूपेश के पड़ोसियों ने रंगा की पहचान की और बताया कि रंगा का अक्सर वहां आना जाना होता था।  इसके बाद रंगा की निशानदेही पर पुलिस ने आगरा में शीतला वाली गली स्थित सौरभ के घर पर
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश दी। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला है। पुलिस ने सुबह भी सौरभ की तलाश में छापे मारे। इसके अलावा पुलिस ने मथुरा में भी एक सर्राफ के यहां छापा मारा। हालांकि अभी पुलिस बरामदगी को लेकर कुछ नहीं बता रही है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने रंगा की निशानदेही पर करीब 400 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगा है। बताया जाता है कि मंगलवार को एसएसपी बरामद सामान को लेकर कांफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed