फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   22 person has been declared as criminals in mathura

मथुरा में 22 माफिया घोषित

Sat, 03 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला म्ाथ्ाुरा
ब्यूरो अमर उजाला म्ाथ्ाुरा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
22 person has been declared as criminals in mathura
जनपद में माफिया की सूची घोषित कर दी गई है। इसमें सपा नेता जागेश्वर यादव का नाम भी शामिल है। जागेश्वर यादव युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सूची में शामिल माफिया की कमाई गई दौलत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने चिह्नित किए गए माफिया की हरकतों और क्रियाकलाप पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चिह्नित माफिया
भू माफिया: मुकेश उर्फ बाबा निवासी राधिका विहार कोतवाली
-अजयपाल उर्फ अज्जो निवासी गांव लोरिया पट्टी थाना मगोर्रा

आपराधिक: जागेश्वर यादव निवासी कैलाश नगर थाना कोतवाली
-नरेश उर्फ नंगा निवासी मल्लपुरा थाना गोविंद नगर
-गिरधारी निवासी गांव राल थाना वृंदावन
-विकास अरोड़ा निवासी ब्रज निकुं ज मधुवन कालोनी वृंदावन
-मुकेश निवासी नगला वर थाना मगोर्रा
-मुकेश निवासी गांव मानागढ़ी थाना नौहझील
-हारून मेव निवासी गांव बिसम्भरा थाना शेरगढ़
-विज्जो निवासी गांव उझानी थाना शेरगढ़
-बनी खां निवासी नगला ब्राह्मण कोतवाली वृंदावन
-शंकर निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना महावन।

तेल माफिया: सुरेश चंद्र अग्रवाल निवासी बी-8 माधवपुरी थाना कोतवाली
-वेदू उर्फ वेदराम निवासी टीचर्स कालोनी थाना कोतवाली
-देवेन्द्र निवासी गांव भैंसा थाना रिफाइनरी
-मनोज अग्रवाल निवासी गांव बेरी थाना फरह

शराब माफिया: मनोज यादव निवासी अहीर गली थाना वृंदावन
-सत्येन्द्र निवासी गांव लोहई कोतवाली सुरीर
-रामवीर निवासी नगला विधि थाना बलदेव

सट्टा माफिया: मोहन कंजड निवासी कंजड़ कालोनी कोसीकलां
-अपहरण : भूरा उर्फ भूरी सिंह निवासी पौरी थाना फरह
-जुआ माफिया: महावीर निवासी गांव नगला पौहपी थाना रिफाइनरी

लापरवाही: सूची में मृतक भूरा का भी नाम शामिल
पुलिस की बनाई गई 22 माफियाओं की सूची में कई खामियां है। लंबे समय से सूची अपडेट नहीं की गई है। इसमें शामिल किडनैपिंग किंग भूरा फरह की जून, 2012 में आगरा में हत्या की जा चुकी है। इसके अलावा टटलू काटने वाले, रिफाइनरी के लाइन में सुराख कर तेल चोरी करने वाले, काले तेल कारोबार और अन्य अपराधियों को चिह्नित नहीं किया गया है। मामला संज्ञान में आने पर तीन माह से कंप्यूटर की खराबी ठीक न कराने और लापरवाही पर सिपाही ललित को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।  
विज्ञापन


क्राइम हिस्ट्री के साथ बनाया जा रहा डोजियर: एसएसपी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि जनपद में चिह्नित माफिया के आपराधिक रिकार्ड के साथ उनका डोजियर बनवाया जा रहा है। गतिविधियों की जांच कराई जा रही है। इसमें कई अन्य तरह के नए माफिया भी प्रकाश में आए हैं। उनक ा डोजियर भी बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed