फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहा मथुरा का युवक लापता

दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहा मथुरा का युवक लापता

Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहा मथुरा का युवक लापता
मथुरा। दिल्ली के नजबगढ़ से नौकरी के लिए परीक्षा देकर लौट रहा थाना गोविंदनगर के गोविंद आश्रम(महाविद्या कालोनी) निवासी आशीष उर्फ काना (22) पुत्र दीनदयाल शर्मा तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। तुगलकाबाद स्टेशन पर अंतिम बार लापता हुए युवक की अपनी मां से बात हुई। युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताई। कई बार युवक के मोबाइल पर फोन किए, पर बंद मिला।
विज्ञापन


चिंतित परिजन युवक की तलाश में तुगलकाबाद और निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचे। मथुरा में उसकी तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं लग सका। आखिरकार पिता ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इकलौती संतान के लापता होने पर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के लापता होने पर हर कोई आश्चर्यचकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed