फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   109 packet liquer sized in mathura

कानपुर ले जाई जा रही 109 पेटी शराब पकड़ी

Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
109 packet liquer sized in mathura
शराब - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई में शुक्रवार को कानपुर ले जाई जा रही 109 पेटी शराब को पकड़ा गया। वृंदावन पुलिस ने 52 पेटी और फरह पुलिस ने 57 पेटी शराब पकड़ी। दोनों कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी प्रभारी को टीम के साथ चेकिंग पर लगाया था। पुलिस ने गुरुकुल विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहे कैंटर को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 52 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामले में मंगली यादव निवासी प्रीतम नगर, कासगंज और अनुज यादव निवासी कन्नौज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि शराब कानपुर ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


फरह पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने हाइवे स्थित शाहपुर कट के समीप कैंटर में तस्करी की शराब पकड़ी। थाना फरह प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी, आबकारी विभाग के निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी, अनंत मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे इस कैंटर को रोका। अंदर बने केबिन में अंग्रेजी शराब की 57 पेटी मिलीं। योगेंद्र निवासी छिबली, कानपुर और सुमेर सिंह निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब चार लाख रुपये कीमत की ये शराब फरीदाबाद से कानपुर ले जाई जा रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed