{"_id":"609d74c48ebc3e86fe18168a","slug":"crime-police-theft-arrest-thief-mathura-news-agr491808320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रियों से लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रियों से लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर बस यात्रियों के साथ हुई लूटपाट में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बस यात्रियों एवं मांट थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से लूट स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
पांच अप्रैल की रात नोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में टैंटीगांव के निकट से बदमाश यात्री बनकर सवार हुए थे। थोड़ी दूर जाकर ही बदमाशों ने बस को सड़क किनारे रुकवाकर उसमें सवार यात्रियों से 1.66 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस पूर्व में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा बुधवार की रात एसआई यशपाल सिंह, सचिन कुमार के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास तेहरा के समीप गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि बुलेट मोटरसाइकिल पर यमुना एक्सप्रेसवे ओहावा अंडरपास के समीप दो बदमाश लूटपाट की फिराक में हैं।
उक्त स्थान पर पहुंचने पर बदमाश पुलिस को देख बाइक से भागने लगे, तभी बाइक फिसलने से वे गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम नीरज व नरेश निवासीगण गढ़ी रूपा थाना राया बताया है। उनके कब्जे से लूट के 7200 रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस और चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।