फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime police

छाता पुलिस ने गिरफ्तार किए चार बदमाश

Thu, 19 Mar 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
crime police
मथुरा। छाता पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : MATHURA
छाता (मथुरा)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हाईवे पर चलाए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सीओ छाता के निर्देशन में पुलिस द्वारा बुधवार की शाम केडी मेडिकल कॉलेज चौकी के सामने हाईवे पर बैरियर लगा कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पलवल की तरफ से आने वाली एक टाटा 407 तेजी से आती दिखाई दी।

चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने उसे रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी को घुमा कर वापस पलवल की ओर मोड़ दिया और गाड़ी को भगाने लगा। बदमाशों का शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। अहूरी चौराहे पर बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में आरिफ पुत्र गोपाली, शाहिद पुत्र कालिया, आरिफ पुत्र कल्लू एवं सलीम पुत्र बीरवल निवासीगण रोहदा थाना अरनियां जिला बुलंदशहर शामिल थे। उनसे तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पूर्व में उन पर कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed