फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,police,dead,deadbody

कमरे में मिला चौकीदार का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 14 May 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime,police,dead,deadbody
वृंदावन। नगर निगम चौराहा के निकट बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के निकट एक कमरे में चौकीदार का शव मिला है। शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मथुरागेट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुंगी चौराहा के समीप एक दुकान के समीप कमरे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी उस समय हुई जब दुकान स्वामी अजय अग्रवाल लॉकडाउन के चलते कई दिन बाद दुकान पर पहुंचे। इस बीच कमरे से उठती दुर्गंध के बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा था।
विज्ञापन

दुकान स्वामी के अनुसार मृतक उनकी दुकान पर पिछले लॉकडाउन से चौकीदारी व साफ-सफाई का कार्य करता था। उसका वह नाम और पता तक ठीक से नही बता सके। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बीमारी के चलते व्यक्ति की मौत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मथुरागेट चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed