फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

कोषदा ज्वैलर्स के मालिक से चौथ मांगने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। शहर के नामचीन कोषदा ज्वैलर्स के मालिक से फोन पर चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मथुरा कोतवाली पुलिस की सूचना पर राजस्थान सेवर की जेल के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान धमकी देने वाले जेल में बंद अभियुक्त पंकज शर्मा के पास से फोन आदि सामान बरामद हुए हैं। ज्ञात रहे इस मामले में पीड़ित ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोषदा ज्वैलर्स के मालिक से राजस्थान सेवर जेल से फोन करके दस लाख की चौथ मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह अभिय़ुक्त चौथ मांगने के मामले में शामिल थे। पकड़े गए अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ रज्जो निवासी नगला कीकी वृंदावन तथा मनोज पुत्र सुभाष चंद गांजोली को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प़ुलिस की सूचना पर राजस्थान की जेल के अधिकारियों ने राजस्थान सेवर जेल में पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान फोन करके चौथ मांगने वाले बदमाश पंकज शर्मा के पास से फोन व अन्य सामान बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अभी इस केस में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है। इस मामले में 3 नवंबर को अधिवक्ता राधा किशोर कौशिक, विजय तथा रोहित सारस्वत को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को गिरफ्तार हुए अभियुक्तों द्वारा ज्वैलर्स के शोरूम की रेकी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed