{"_id":"5f907e498ebc3e74f561fe46","slug":"crime-mathura-news-agr4647479106","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल से युवा किसान को किया अगवा, हत्या करके शव छाता में कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल से युवा किसान को किया अगवा, हत्या करके शव छाता में कुएं में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 12 दिन पहले होडल से अगवा करके एक युवा किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लेन-देन के विवाद में हत्या करने के बाद उसके शव को छाता में हाईवे से 800 मीटर दूर गोविंद के खेत में बने कुएं में फेंक दिया। होडल पुलिस ने छाता पुलिस की मदद से हत्यारोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया है। फरार दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हरियाणा के होडल के गांव घारमपट्टी निवासी रूपचंद उर्फ ढिल्लो (37) पुत्र प्रताप सिंह नौ अक्तूबर को अगवा हो गया। रूपचंद की बहन कविता ने भाई के लापता होने पर मुकदमा दर्ज कराया। होडल पुलिस लापता किसान की बरामदगी के लिए जुटी। पुलिस ने शक के आधार पर राहुल पुत्र मान सिंह निवासी पैगांव रोड छाता को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो राहुल ने सच उगल दिया। होडल पुलिस ने छाता पुलिस की मदद से राहुल की निशानदेही पर रूपचंद का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि लेन-देन के विवाद में रूपचंद की गला घोंटकर हत्या की गई है। होडल इंस्पेक्टर इलियास ने बताया कि राहुल के अलावा इसके दो साथी भी हत्याकांड में शामिल रहे हैं। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।