फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

प्रतिबंधित सीरप का गोरखधंधा करने वाले चार गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
crime
कोसीकलां में कफ सीरप के साथ पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में नशीली प्रतिबंधित दवाओं का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बीस लाख रुपये के कफ सीरप को जब्त किया है। पुलिस सीरप को खपाने वाले खरीदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात श्रीशचंद ने सोमवार को बताया कि मुखबिर से पुलिस को एक ट्रक में प्रतिबंधित कफ सीरप के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उसे औद्योगिक क्षेत्र से पकड़ लिया। ट्रक में कोडिन कफ सीरप भरा था। इस गोरखधंधे को चलाने वाले गौरीशंकर पुत्र श्याम बाबू निवासी कृष्णा नगर कोसीकलां, सूरज सिंह पुत्र सुरेश निवासी कोटर कादर रायपुर बिजनौर, राघवेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र लहरापुर, अकबरपुर, कानपुर देहात, संजय पुत्र रतन लाल निवासी गोपाल बाग कोसीकलां को गिरफ्तार किया है। सभी का चालान कर दिया गया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि ये लोग किस-किस को इस सीरप की डिलीवरी करते हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कमीशन का काम करने वाला बन गया ड्रग माफिया
कफ सीरप की बोतल अब खांसी में ही कारगर नहीं रह गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह सस्ती होती है और इसमें कोई गंध भी नहीं बाती। इन्हीं खूबियों की वजह से नशेड़ी बड़ी तादाद में इसके जाल में फंस रहे हैं। हरियाणा के मेवात क्षेत्र में लोग कफ सिरप का नशा करते हैं। इन राज्यों में अवैध रूप से इन नशीली दवाओं के लिए कोसी एक मुफीद केंद्र की तरह काम कर रहा है। हालत यह है कि 100 रुपये का कफ सीरप 250 रुपये तक बेचा जा रहा है। औषधि नियंत्रण विभाग की लापरवाही के चलते कालाबाजारी करने वाले माफिया का जाल फैलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो नशीली दवाओं का सबसे बड़ा ड्रग माफिया स्थानीय निवासी है। कुछ वर्ष पहले कमीशन पर काम करने वाले युवक ने इतना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया कि आज उसके हर महीना नशीली दवाइयों के 8 से 10 ट्रक पंजाब, हरियाणा भेजे जाते हैं। इतने बड़े पैमाने पर काम करने के बावजूद ड्रग माफिया विभाग की पकड़ से दूर है। एक माह पूर्व ही करोड़ों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं मथुरा के एक गोदाम से पंजाब पुलिस ने पकड़ी थी। इसके अलावा दो माह पूर्व भी पुलिस ने एक कॉलोनी के बने मकान में छापा मारकर 100 से अधिक पेटी कोडिन सीरप बरामद किया था। इस संबध में ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद का कहना था कि लगातार सूचना पर छापा मारकर इस कारोबार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed