{"_id":"5e9dd5528ebc3ed5b07b2103","slug":"crime-mathura-news-agr4386632107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छह सिपाही कोटवन चौकी पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छह सिपाही कोटवन चौकी पर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन चौकी से जब्त शराब बिक्री का भंडाफोड़ होने के बाद से चौकी पर तैनात लापता छह सिपाही वापस आ गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि जब्त शराब बेचने के मामले में इन सिपाहियों की संलिप्तता भी रही है। अधिकारियों ने सिपाहियों से जवाब मांगा है।
यूपी-हरियाणा बॉर्डर की कोटवन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों और शराब तस्कर की मिलीभगत से जब्त की गई लाखों रुपये की शराब बेच दी गई। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने शराब तस्कर, फैक्टरी गार्ड और दो पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया। जबकि चौकी इंचार्ज और हेड मोहर्रिर को निलंबित किया गया। चौकी पर नौ सिपाही तैनात थे। एक सिपाही जेल व दो चौकी पर हैं। जबकि छह सिपाही लापता हो गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों के चौकी पर हाजिर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों का मानना था कि यह सिपाही भी इस पूरे मामले में शामिल हैं जिसके डर से यह सामने नहीं आ रहे हैं। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि लापता सिपाही शुभम, मोहित कुमार, राकेश कुमार, नुसरत हुसैन, चरित कुमार और अंकित चौकी पर वापस आ गए है। उन्होंने बताया कि सिपाहियों की कृत्य की हर प्रकार की छानबीन शुरू कर दी है तथा विभागीय कार्रवाई कर संज्ञान भी लिया जा रहा है।