फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

लेनदेन के विवाद को लेकर शराब कांड का हुआ खुलासा

Fri, 17 Apr 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
crime
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में कोटवन चौकी पर अवैध शराब बेचे जाने के मामले में लाखों रुपये के लेनदेन के विवाद में खुलासा हुआ था। पुलिसकर्मियों की यही चूक उनके गले की फांस बन गई। वही जांच अधिकारी किसी भी स्तर से जांच में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। वह एक सप्ताह में जांच पूरी होने का दावा कर रहे हैं। चौकी पर करीब दस मजदूर पकड़ी गई शराब की गिनती करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब के इस गोरखधंधे से मिलने वाली रकम में सभी का हिस्सा भूमिका के अनुरूप तय होता था। सब कुछ सामान्य चल रहा था। पिछले दिनों शराब खरीदने के बाद भुगतान को लेकर पुलिसकर्मियों और खरीदार में विवाद हो गया। बताया गया है कि खरीददार ने इस खेप का भुगतान नहीं किया। इसी से मामला बिचौलियों के संज्ञान में आ गया।
विज्ञापन

चौकी पर माल के रुपयों को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई। इसी अविश्वास ने आपस में विवाद पैदा कर दिया। जो कि धीरे-धीरे कर लोगों के बीच से होता हुआ अधिकारियों तक पहुंच गया। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में एक सप्ताह का समय लगेगा। तभी यह तय हो सकेगा कि कितनी शराब बेची गई और कौन-कौन इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकियों पर जब्त माल को लेकर बनेगी योजना
कोसीकलां। कोटवन चौकी पर जब्त अवैध शराब की बिक्री के प्रकरण के बाद पुलिस अधिकारियों ने जब्त माल की सुरक्षा के लिए योजना बनानी शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चौकियों पर पकड़े जाने वाले माल, वाहनों को चौकी पर ही खड़ा कर दिया जाता था। जिससे वाहन एवं माल खुले में होने के कारण गायब होना एक सामान्य सी बात हो गई थी। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि चौकी पर पकड़े गए वाहन एवं माल को थाना परिसर में ही रखा जाएगा। ताकि ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। इसके लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed