फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

खेत पर काम करते ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल

Thu, 16 Apr 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के गांव मघेरा में खेत पर काम कर रहे ग्रामीण और उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। हमले का आरोप सगे भाई व उनके बेटों पर लगा है। हमले में ग्रामीण, उसका बेटा और पुत्रवधू घायल हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली वृंदावन के गांव मघेरा निवासी मुकुट और अशोक पुत्रगण गिर्राज दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाईयों में खेत की जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को मुकुट अपने बेटे पवन और पुत्रवधू अनीता के संग खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच सगे भाई अशोक और उसके बेटे वहां पहुंच गए। दोनों भाईयों में नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ा तो मुकुट पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुकुट खून से लथपथ होकर खेत में ही गिर पड़ा, वहीं उसका बेटा और पुत्रवधू भी घायल हो गए। सूचना पर जैंत पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने गंभीर घायल मुकुट और बेटे-पुत्रवधू को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में जैंत पुलिस ने हरिकृष्ण पुत्र अशोक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में सगे भाईयों में विवाद चला आ रहा है। फिलहाल तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed