फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत

Mon, 03 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। बीवी और बच्चों से मिलने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जबकि छाता पुलिस ने मौत ससुराल में नहीं, बल्कि मोहल्ले में होना बताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शहर के नक्कारची टीला निवासी शफीक (28) पुत्र शौकत का निकाह छाता के छतरी मोहल्ला निवासी हिना से करीब आठ साल पहले हुआ था। ससुराल में अनबन के चलते विवाहिता अपने मायके में रहने लगी थी। मृतक के बड़े भाई रफीक ने बताया कि शफीक रविवार शाम चार बजे पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल गया था। रात आठ बजे अज्ञात फोन से जानकारी मिली कि दुर्घटना हो गई है।
विज्ञापन

केडी मेडिकल पहुंचे परिजन उसका शव देखकर दंग रह गए। भाई का आरोप है ससुरालीजनों ने जहर देकर उसे मारा है। इस मामले में कोतवाली छाता में तहरीर भी दी गई है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहर खाने से प्रतीत होती है। ससुराल पहुंचने से पहले ही मोहल्ले में युवक गिर गया था। केडी मेडिकल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed