फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे व पत्थर, 11 घायल

Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। शेरगढ़ के गांव गांगरौली में खड़ंजे की नाली को लेकर पड़ोसी आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और छतों से जमकर पथराव किया गया। दोनों तरफ से तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव गांगरौली में मोहन सिंह और छत्रपाल दोनों पड़ोसी हैं। खड़ंजे की नाली के निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही छतों से जमकर पथराव भी किया। जिसमें एक पक्ष से मोहन सिंह, भाई राधे, प्रीतम और उनकी पत्नी वीरवति जबकि दूसरे पक्ष से छत्रपाल, भाई रामवकील, श्याम, भतीजा हरिकृष्ण, बेटा राहुल, बेटी पूनम और छोटे भाई की पत्नी कमलेश घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मोहन सिंह पक्ष के चार और छत्रपाल पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed