फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime, loot, one arresting, case, mathura, police

लूट की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार, धनराशि बरामद

Wed, 24 Jun 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
crime, loot, one arresting, case, mathura, police
राया (मथुरा)। नौ दिन पहले स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों को तमंचा दिखाकर 60 हजार रुपये की लूट करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई धनराशि बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

16 जून को पंकज निवासी नौलख्खा सदर बाजार आगरा साथी नितिन तिवारी माहोलीपौर मथुरा के साथ जा रहे थे। कपूर वाली बगीची के निकट कार के सामने अपाचे बाइक लगाकर दिनदहाड़े 60 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने लूट के आरोपी कालीचरन निवासी रोहता की गढ़ी सदर बाजार आगरा को पहले ही मय तमंचा कारतूस व बाइक सहित पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि लूट का एक और आरोपी मथुरा रोड यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे खड़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी सधुवन गौतम ने घेराबंदी कर बुधवार को दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना नाम रविंद्र कुमार निवासी सुजगई थाना ताजगंज आगरा बताया। आरोपी के कब्जे से 23 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविंद्र शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ खंदौली, ताजगंज और दोघरा बागपत में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed