{"_id":"5ef33e3b8ebc3e42cc661b3c","slug":"crime-dubel-murder-police-investigation-mathura-mathura-news-agr4474903168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खंगाल रही वारदात से जुड़े लोगों का आपराधिक रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस खंगाल रही वारदात से जुड़े लोगों का आपराधिक रिकार्ड
विज्ञापन
मृतक बंसत चतुर्वेदी के परीजनों को संत्वना देते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर व अन्य कांग्रेसी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। दो दिन पहले सेठ गली भीकचंद मेें डबल मर्डर की वारदात में पुलिस इससे जुड़े लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है। उसने इस कार्य के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा वारदात में शामिल लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड के अलावा आपराधिक गतिविधियां भी जुटाई जा रही हैं।
पुलिस अब वारदात की तह तक पहुंच चुकी है और वह इस वारदात से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ और छानबीन करने में जुट गई है। वारदात में कौन-कौन शामिल थे तथा किन लोगों द्वारा इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने का प्लान तैयार किया, पुलिस इसे जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया वह सामान्य नहीं है।
पुलिस के सामने आए कई छोटे गिरोह
वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस के सामने कई छोटे गिरोह सामने आ रहे हैं। यह गिरोह वर्चस्व की लड़ाई तो कर ही रहे थे साथ ही इनके आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हित भी थे। पुलिस इन सभी की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
चश्मदीदों से की कोतवाली में पूछताछ
22 जून को सेठ गली भीकचंद में हुई वारदात के समय जो-जो लोग चश्मदीद थे पुलिस सभी को बुलाकर पूछताछ कर रही है। वह लोगों से यह भी पूछ रही है कि वारदात करने में कुल कितने लोग शामिल थे तथा वह पैदल आए थे या वाहन से आए थे पुलिस इस सबकी तहकीकात में जुट गई है।
कोतवाली में अभी तक करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने इनमें से कुछ के बयान दर्ज भी किए हैं। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने वारदात से जुड़े नामजद तथा अज्ञात हमलावरों की जानकारी तथा दबाव बनाने के उद्देश्य से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
इधर, जिन लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए बुला रही है वह लोग सच्चाई बताने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि वारदात से जुड़े लोगों से उन्हें डर है। यदि वह बता भी रहे हैं तो अपना नाम रिकॉर्ड न करने की शर्त पर पुलिस को जानकारी दे रहे हैं।
चौबिया पाड़ा से लेकर सेठ भीकचंद गली तक कई स्थानों पर भांग के ऐसे अड्डे बने हैं जहां की गतिविधियों की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि इसी प्रकार के अड्डों पर रहने वाले लोगों ने वारदात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हम छानबीन कर रहे हैं
हम छानबीन कर रहे हैं। कुछ चश्मदीदों से पूछताछ भी की है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वारदात में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
- उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी
कांग्रेस ने मांगा मृतकों के परिजनों के लिए 50-50 लाख का मुआवजा
मथुरा। कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने दोहरे हत्याकांड में मारे गए बसंत चतुर्वेदी सेठ भीकचंद गली तथा तुलसी चबूतरा निवासी सुंदर चतुर्वेदी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वह वारदात में घायल हुए दयानंद चतुर्वेदी, केदारनाथ चतुर्वेदी के घर भी गए।
उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा तथा कहा कि मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए। उनके साथ महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, विनेश सनवाल, ब्रह्मानंद चतुर्वेदी एडवोकेट, कीरती कौशिक, आशीष चतुर्वेदी, विनेश सनवाल आदि मौजूद थे।