फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crime and criminals will be curbed

अपराध और अपराधियों पर लगेगी लगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime and criminals will be curbed
राया। जनपद में नई चौकियां बनाई जा रही हैं। थानों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। इससे आने वाले समय में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। उक्त विचार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौवर ग्रोवर ने थाना राया में आयोजित सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

थाना राया परिसर में सुंदर कांड के पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती उतारी और शिव परिवार मंदिर आदर्श भोजनालय का लोकार्पण किया। प्रभारी कक्ष, कार्यालय आदि का जीणोद्धार कराए जाने पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनपद में नई पुलिस चौकियां खोली जा रही है। थानों में जीणोद्धार हो रहा है। आने वाले समय में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

थाने आने वाले पीडितों को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर सीओ महावन रविकांत पाराशर, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अतुल गंगल, विपिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रतुल गंगल, सकिर खान, आलोक अग्रवाल, ईओ अखिलेश दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा, एसएसआई शिवकुमार शर्मा, राजकुमार पावर, चमन शर्मा आदि उपस्थित थे। इस दौरान व्यापारियों ने एसएसपी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली व दो तमंचा सहित दो चोर गिरफ्तार
छाता। कोतवाली छाता पुलिस ने कस्बे के सब्जी मंडी तिराहे से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचा तथा चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की है। पुलिस ने रवि निवासी सुदराबली थाना नगर जनपद भरतपुर, राजस्थान, हरिओम निवासी पालन धीमरी थाना शेरगढ़ को दो तमंचा, दोकारतूस, चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed