फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,accident,police,dead,police staff

महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,police,dead,police staff
वृंदावन (मथुरा)। पति के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही 32 वर्षीय महिला कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में टक्कर मारने वाले टाटा मैजिक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली महिला आरक्षी ज्योत्सना शर्मा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात थी। इन दिनों वह परिवार के साथ वृंदावन में बने पुलिस क्वार्टर में रह रही थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे अपने पति जयशंकर शर्मा बीएसएफ जवान निवासीगण पुलिस आवास के साथ बाइक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान मथुरा मार्ग स्थित श्री पाद बाबा गोशाला के समीप पीछे से आ रही निगम की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें दंपती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला कांस्टेबल व उसके पति को आननफानन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां महिला कांस्टेबल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल की मौत की खबर विभागीय अधिकारियों को मिली तो हॉस्पिटल में भीड़ जुट गई। इधर, मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed