{"_id":"5d96f10c8f044e7790d2b13cdc8ebd32","slug":"cricket-tournament-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 से जिला स्टेडियम में एलपीएल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 से जिला स्टेडियम में एलपीएल
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल लायंस क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन कर रहा है। लीग में चार टीमों का गठन किया गया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद आम नागरिक मोबाइल एप के जरिए उठा सकते हैं। मोबाइल एप से एलपीएल खेलकर आम जनता भी पुरस्कार जीत सकती है।
क्लब के अध्यक्ष राहुल बंसल और सचिव पिंकल वर्मा ने बताया कि क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 14, 15 और 17 नवंबर को गणेशरा स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत क्लब के साठ सदस्यों के बीच चार टीमों का गठन किया गया है। टूर्नामेंट में चारों टीमों की अलग-अलग ड्रेस डिजायन की गई है।
17 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वाले ने बताया कि रेड लायंस टीम के कप्तान मोहित चौधरी, आरू टर्मिनेटर के कप्तान मनीष, रॉयल चैलेंजर के कप्तान तनु अग्रवाल और चीयर अप पैंथर्स के कप्तान संदेश मित्तल बनाए गए हैं। संयोजक मोहित चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक प्रदीप माथुर और एसएसपी डॉ. राकेश सिंह द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का लाभ मथुरावासियों को केवल पास के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश मिल सकेगा। इस दौरान विकास अग्रवाल, चंद्रशेखर, अनुज गोयल, वरुण, जीतेंद्र गोयल, दिलीप, सुमित मित्तल, अनूप अग्रवाल, अमित सर्राफ, कुश, माधव नितिन, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल एप से भी क्रिकेट
टूर्नामेंट के आईटी पार्टनर एमएमआई सॉफ्टवेयर के डायरेक्टर के मोंटू मित्तल ने बताया कि नागरिकों के लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से जहां उन्हें मैच का लाइव स्कोर का पता चलेगा। इसके साथ ही फैंटेसी टीम का गठन कर मैच भी खेल सकते हैं। इसमें खेलकर नागरिक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।