{"_id":"5e29aded8ebc3e4aec67ffa5","slug":"cricket-match-in-kosi-delhi-team-faridabad-team-mathura-news-agr4261504197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गोल्डन क्रिकेट क्लब की ओर से 33वीं कोसी क्रिकेट आमंत्रण प्रतियोगिता चल रही है। इसके चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बृहस्पतिवार को महाकाली क्रिकेट क्लब, दिल्ली की टीम ने फरीदाबाद को चार विकेट से हरा दिया। साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और मुंबई के बीच होगा।
स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मैच का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने टॉस उछालकर किया। टॉस फरीदाबाद ने जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस दौरान फरीदाबाद टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें सुमित (33), नवीन (23), कप्तान सुनील (15), अभिषेक और दिलीप ने 14-14 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से तीन विकेट आयुष ने और दो-दो विकेट काका, अविनाश और कपिल, एक विकेट राहुल को मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाली क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी कर मैच जीत लिया। अविनाश (33), आदित्य (23), गौरव (39) ने रन बनाए। वहीं, दिलीप ने दो विकेट लिए कपिल, सुमित, नवीन और उज्ज्वल को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच अविनाश को दिया गया। एंपायरिंग रोहताश चौधरी ने की। वहीं, अप्पू खान, स्कोरिंग नीरज पटेल ने की। इस मौके पर वेदराम शर्मा, चौधरी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिब्रान हुसैन एडवोकेट, मंजू चौधरी, नरेश अत्री थे।