{"_id":"5eac19368ebc3e907713c6cd","slug":"covid-19-mathura-news-agr4399955126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा आ रही है किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा आ रही है किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 के नमूनों की जांच के लिए लैब तैयार हो चुकी है। इसके लिए संचालन की अनुमति देने से पहले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की टीम रविवार को मथुरा आ रही है। इसकी निरीक्षण रिपोर्ट सही आती है तो अगले सप्ताह से लैब में कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच शुरू हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कोविड-19 लैब की स्थापना माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कर दी है। पिछले करीब 10 दिन से लैब स्थापना के संदर्भ में चल रही तैयारी पूरी हो गई हैं। अब शनिवार को यहां से चार सदस्यीय चिकित्सकीय टीम ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजी जा रही है। इसमें वेटरनेरी यूनिवर्सिटी से डॉ. रश्मि सिंह और डॉ. विनोद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा केडी मेडिकल कॉलेज से यहां संबद्ध किए गए चिकित्सक डॉ. देवेश शर्मा और डॉ. विजय प्रताप सिंह को भी लखनऊ एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह चिकित्सकीय टीम प्रशिक्षण के बाद अपने साथ कोविड-19 की जांच किट अपने साथ लाएगी।
डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि संभावना है कि वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में तैयार की गई कोविड-19 लैब का निरीक्षण रविवार को होगा। प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी संभाले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ यहां पहुंचेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि लैब कोविड-19 के तय मानकों के अनुरूप है या नहीं। रिपोर्ट सही आती है तो जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा। पहले एक दो दिन संबंधित चिकित्सक ट्रॉयल पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसकी समीक्षा उपरांत बृहस्पतिवार से कोविड-19 के नमूनों की जांच शुरू कर दी जाएगी।