फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple getting married in Radha Rani temple in Barsana temple management stopped program

Mathura: राधा रानी मंदिर में शादी करने का वीडियो आया सामने, लोगों में फैला रोष; प्रबंधन ने रुकवाया कार्यक्रम

Mon, 15 Jul 2024 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 10:36 PM IST
सार

बरसाना के राधा रानी मंदिर में कपल के शादी करने का वीडियो सामने आया है। इससे लोगों में रोष फैल गया। मंदिर प्रबंधन ने कार्यक्रम रुकवाया। 

विज्ञापन
Couple getting married in Radha Rani temple in Barsana temple management stopped program
Mathura: राधा रानी मंदिर में शादी करने का वीडियो आया सामने - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर में भव्य सजावट के मध्य दिल्ली का भक्त अपने पुत्र की शादी कराने पहुंच गया। मंदिर में शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल साइट जंग का अखाड़ा बन गई। वहीं रिसीवर समिति ने वीडियो देखते मंदिर से शादी को रुकवाया। इसके बाद भक्त अपने पुत्र की शादी स्थानीय होटल में की। 

विज्ञापन


राधा रानी मंदिर में भव्य सजावट की गई है। इसी बीच दिल्ली के शालीमार निवासी भक्त राजेश ने अपने पुत्र पारस की शादी सूरत निवासी युवती एकता से तय की। निर्णय लिया कि मैं अपनी आराध्या के समक्ष अपने पुत्र की शादी करूंगा। भक्त दोनों वर वधु को लेकर राधा रानी के समक्ष पहुंच गए। 
विज्ञापन


उसने मंदिर की बंगली में दूल्हा दुल्हन को कुर्सी पर बैठकर बरमाला डालने की रस्म अदायगी मंत्रोच्चारण की बीच शुरू की तभी किसी ने मंदिर की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मंदिर में शादी की वीडियो  तेजी से  वायरल होने से लोगों में सेवायतों के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में शादी की जानकारी मंदिर के रिसीवर प्रबन्ध समिति को हुई तो रिसीवर प्रवीन गोस्वामी ने मंदिर की सुरक्षा में लगे गार्डों को शादी रोकने की कहा सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर में शादी को तुरंत रोक दिया। उसके बाद दिल्ली निवासी पारस की शादी सूरत की रहने वाली युवती से स्थानीय होटल में की। 


इस दौरान युवक सोशल मीडिया पर सेवायतों के खिलाफ सक्रिय होकर अपनी-अपनी भड़ास निकालने लगे। मंदिर रिसीवर समिति के सदस्य सुशील ने बताया मंदिर के दर्शनों के दौरान शादी करने पहुंचे। मंदिर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा रोक दिया गया। कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया। मंदिर रिसीवर समिति ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देती है। ऐसे कार्यक्रम मंदिर परिसर में नहीं होने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed