फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple detained in Ganga's death case

Mathura News: गंगा की मौत मामले में दंपती को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Couple detained in Ganga's death case
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के महुअन इलाके में सहेली के घर में मृत मिली गंगा की मौत मामले में पुलिस ने एक दंपती को भी हिरासत में ले लिया है। पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है। इधर, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड सैंपल को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा देवी (26) पुत्री मुंशी मूलरूप से छड़गांव, रिफाइनरी की रहने वाली थी। उसकी शादी चौमुंहा के हरिओम से पांच साल पहले हुई थी। एक साल पूर्व दोनों का तलाक हो गया था। आठ माह पहले प्लास्टिक कारखाने में कामकाज के दौरान उसकी मुलाकात हेमा निवासी महुअन से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद वह हेमा के घर में रहने लगी। हेमा का पति मानसिक विक्षिप्त है। हेमा के घर पर एक दंपती का भी आना जाना था। उसके साथ बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर गंगा के साथ तकरार की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में लगते हुए तथ्यों की पुष्टि कर रही है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि सभी संबंधितों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतका के परिवार से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed