फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple attacked while sleeping, looted after death

Mathura News: सोते वक्त दंपती पर किया था हमला, मौत के बाद की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked while sleeping, looted after death
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा विलास कॉलोनी में कंठीमाला कारोबारी और उनकी पत्नी की नृशंस इरादे से हत्या के लिए हमला उस वक्त किया था, जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। इसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला कल्पना की मौत रात करीब 3 बजे होने का अनुमान लगाया गया है। उनके सिर की सभी हड्डी टूटी पाई गईं। इधर, कारोबारी अभी अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


इस वारदात में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनमें कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज सबसे खास हैं। कारोबारी के पुत्र गोविंद व बहू के भाई भाजपा नेता श्याम सिंघल ने बताया कि वृंदावन स्थित कृष्णा मुकुट वाला फर्म से कृष्ण कुमार अग्रवाल शनिवार शाम इनोवा क्रिस्टा कार से घर आए। कार को चालक लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को घर के बाहर खड़ा कर रात को नौ बजे करीब अपने घर को चला गया। इसके बाद वह रात को 2.30 बजे फिर से काॅलोनी में आया। घर के पास पहुंचने पर उसने कार का लॉक खोला। इसके बाद कार की डिग्गी में से नकाबपोश एक व्यक्ति उतरता है और चालक के साथ घर के अंदर घुसता है।

घर के मुख्य द्वारा का ताला नहीं लगा था। सिर्फ अंदर घुसने के बड़े गेट का ताला लगा हुआ था। इसके चलते दोनों गेस्ट रूम के उस दरवाजे की ओर जाते हैं, जो सीधे बाहर की ओर खुलता है। इसके बाद रविवार सुबह 6 बजे कार को नकाबपोश बदमाश लेकर जाता है। चालक उसके पीछे से अलग जाता है। इसके बाद नौ बजे चालक फिर से घर पहुंचा। घर में कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी गोविंद को फोन पर दी। गोविंद और श्याम सिंघल ने बताया कि बदमाश को कार में छिपाकर चालक ही लेकर आया था। उसने घर में गेस्ट रूम के रास्ते प्रवेश पाने के लिए एक दिन पहले ही उक्त गेट को अंदर से खोल दिया था।

वारदात के बाद फरह टोल तक लेकर गया कार, फिर पहुंचा राजस्थान
पुलिस इस वारदात में सबसे अहम कड़ी कार को ले जाने वाले बदमाश की तलाश में लगी है। पुलिस ने कार के मूवमेंट, टोल पार करने आदि की जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि वारदात के बाद बदमाश कार को लेकर पहले फरह टोल पर पहुंचा। वहां उसने टोल को पार नहीं किया। दो बार चक्कर काटने के बाद वह भरतपुर मार्ग होते हुए कार लेकर राजस्थान की ओर चला गया। पुलिस की एक टीम टीम कार की खोजबीन में राजस्थान में रविवार को दिनभर भटकती रही।
हत्या के बाद की लूटपाट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कल्पना अग्रवाल की मौत का कारण सिर की हड्डी किसी रॉड जैसी भारी वस्तु के प्रहार से टूटने और रक्तस्राव होने से सामने आया है। कल्पना के शरीर पर कोई अन्य चोट या बदमाशों से संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया गया है कि सोते वक्त दंपती पर हमला किया गया था। श्याम सिंघल ने बताया कि उनकी बहन की सास के गले से सोने की जंजीर, कानों से कुंडल, हाथों से कंगन, ससुर के हाथों से कड़े, अंगूठियों को भी बदमाश लूट ले गए।

तो क्या डांट ने रख दी हत्या और लूट की नींव
जिस चालक को पुलिस ने कल्पना की हत्या और कृष्ण अग्रवाल पर हमले व घर से लूट के शक में 24 घंटे से हिरासत में ले रखा है। उसको लेकर मृतका के बेटे गोविंद ने बताया कि वे पांच साल से उनके यहां काम कर रहा था, मगर 15 दिन से उसका व्यवहार बदला हुआ था। वह काम की सुनता नहीं था। 10 दिन पहले उसे डांट भी दिया था। गोविंद के अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि गुरुकृपा धाम स्थित घर में आने के बाद चार माह पहले रखी गई नौकरानी, जो कि शादीशुदा व तीन बच्चों की मां है। उससे संबंध हो गए थे। चालक अविवाहित था। संभव है कि दोनों ने शादी के इरादे से भागने की प्लान बनाया हो और अच्छा जीवन जीने के लिए इस लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची हो। गोविंद ने बताया कि दूसरा चालक उनके साथ बनारस गया था।

आखिरी बार बेटी से हुई थी कल्पना की बात
कल्पना की आखिरी बार वीडियो कॉल पर शनिवार रात 12 बजे करीब उनकी बेटी आयुषी पत्नी अंकित अग्रवाल निवासी डेम्पियर नगर से हुई थी। दोनों के बीच त्योहार की तैयारी व हालचाल को लेकर बातचीत हुई।

बदमाश के पकड़े जाने या कृष्ण कुमार के होश में आने पर ही खुलेगी वारदात
पुलिस से मामले में 24 घंटे से अधिक समय से दौड़ रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। मगर, पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल रहा है। पुलिस का पूरा फोकस अब कार लूट ले जाने के वाले बदमाश पर है। इसके अलावा कृष्ण कुमार अग्रवाल के होश में आने का इंतजाम किया जा रहा है।
वहीं पुलिस इस वारदात के पीछे किसी बेहद पारिवारिक व नौकर, चालक पर शक कर रही है। सभी की सीडीआर निकलवाई है। साथ ही बैंकों से उनका ट्रांसजेक्शन डाटा भी लेने में जुटी है। इधर, पुलिस ने शनिवार शाम घर के सदस्यों की मौजूदगी में अलमारी खुलवाई, इसमें दो करोड़ रुपये करीब के गहने और 30 लाख रुपये करीब नकदी सुरक्षित पाई गई।



मौत से एक दिन पहले ही मायके से लौटीं थीं कल्पना अग्रवाल
गुरु कृपा विलास कॉलोनी में लूट और हत्या का शिकार हुए कारोबारी कृष्णा अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवाल अपनी मौत से एक दिन पहले ही मायके से लौटकर आई थीं। उनकी मां का निधन हो जाने के कारण वे ब्रह्मभोज में शामिल होने राया गई हुई थीं। कृष्णा अग्रवाल की ससुराल कस्बा राया स्थित गली शिवदत्त में विनोद अग्रवाल के यहां है। हाल ही में विनोद अग्रवाल की मां का निधन हो गया था। दो दिन पहले उनके ब्रह्म भोज में शामिल होकर वे अपने मायके राया से वापस गुरु कृपा विलास पहुंची थीं।



पुलिस की टीम हर पहलू पर जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed