फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cough syrup alert: Four samples collected

Mathura News: कफ सिरप को लेकर अलर्ट, चार नमूने भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup alert: Four samples collected
मथुरा। जिला अस्पताल से कफ सिरप का नमूना लेते औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक दाएं।  - फोटो : mathura
मथुरा। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की माैत के बाद सोमवार को औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने भी कई निरीक्षण किए। उन्होंने अलग-अलग स्थानों से कफ सिरप के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शासन ने उत्तर प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सभी औषधि निरीक्षकों को कफ सिरप के नमूने लेने के आदेश दिए थे। साथ ही जानलेवा कफ सिरप बनाने वाले कंपनी के किसी भी उत्पाद का विक्रय मिलने पर उसे तत्काल रोकने के लिए भी कहा था। इसी के तहत सोमवार को औषधि निरीक्षक ने कई मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल और दवा बनाने वाली कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप या उस कंपनी से जुड़ी कोई दवा नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल से कफ सिरप का एक और ग्लेमसन हेल्थकेयर कंपनी से कफ सिरप के तीन नमूने लिए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed