{"_id":"5e6e359b8ebc3ea7ce344df1","slug":"corona-virus-protection-mathura-news-agr4339053140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: डरें नहीं, सतर्क रहें : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: डरें नहीं, सतर्क रहें : सीएमओ
विज्ञापन
मथुरा। कोराना से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग ने मथुरा के होटल, गेस्टहाउस, आश्रम और धर्मशाला संचालकों को कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम संबंधी सुझाव दिए हैं। रविवार को सीएमओ ने संचालकों के साथ बैठक कर इस महामारी से लड़ने की रूपरेखा तैयार की। बैठक के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी बांटे गए। सीएमओ ने कहा कि कोरोना वायरस से डरें नहीं बल्कि सतर्क रहें।
पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, क्योंकि कोरोना वायरस पूरे विश्व में एक महामारी का रूप ले चुका है और डब्ल्यूएचओ द्वारा भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार भी सजग दिखाई दे रही है। इसी दिशा में रविवार को सीएमओ कार्यालय में मथुरा के होटल कारोबार से जड़े लोगों के साथ बैठक हुई।
बैठक में सीएमओ डा. शेर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने सभी कारोबारियों से इस महामारी से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सभी होटल, गेस्टहाउस, आश्रम और धर्मशाला संचालकों को कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए अपने यहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही समय-समय पर सेनिटाइजरिंग कराते रहें। जिससे कोई संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होंने कहा कि आपके यहां ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जानकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन
सीएमओ ने कारोबारियों से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की अपील भी की। सुझाव देते हुए कहा कि होटल की गेट के हैंडल और सीढ़ियों की रैलिंग का सेनिटाइजर से समय-समय पर सफाई कराते रहे। बेडशीट को गर्मपानी में धोने के बाद प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मथुरा के जिला अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है तथा सभी आवश्यक उपकरण व दवाइयां आइसोलेशन वार्ड में सुरक्षित रखी गई हैं। वहीं मरीज की देखभाल करने के लिए भी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक विशेष प्रकार की किट भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
बैठक में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव आरबी चौधरी, संजीव गर्ग, संयुक्त सचिव मोहम्मद चांद, राजीव शर्मा, राजा भोज, राघवेंद्र अग्रवाल, सुरेश चौधरी, ब्रजेश सिंह, भगवान सिंह चौधरी, सौरभ चतुर्वेदी, मथुराप्रसाद अग्रवाल, सुरेंद्र, विजय, चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, सतीशचंद्र, अंकुर अग्रवाल, अतुल सिसौदिया, ब्रजेश खंडेलवाल, ललित अग्रवाल, बीके शर्मा, गीता गुप्ता आदि थे।