फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona virus

कोटा से आ रहे 200 छात्र क्वारंटीन होंगे

Sat, 18 Apr 2020 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus
मथुरा/फरह। राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 200 छात्रों को मथुरा में क्वारंटीन करने सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इन छात्रों को दिल्ली आगरा नेशनल हाइवे 2 स्थित हिंदुस्तान कॉलेज में क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा सहित प्रदेशभर के हजारों छात्र कोटा में रहकर इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वर्तमान समय में यहां लॉकडाउन के चलते फंसे छात्रों की स्थिति दयनीय है। इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने इन छात्रों को संबंधित जनपदों में लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इसके तहत मथुरा जनपद में 200 छात्र कोटा से आएंगे। इन छात्रों को घर पहुंचाने से पहले स्वास्थ्य विभाग 14 दिन के लिए क्वारंटीन करेगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इन छात्रों को क्वारंटीन करने के लिए हिंदुस्तान कॉलेज का चयन किया है। यहां 50 कमरे आरक्षित भी करा दिए गए हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग के साथ अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को किया आइसोलेट, सैंपल जांच को भेजे
मथुरा/राया। राया की एक कॉलोनी निवासी युवक दिल्ली में रहकर फोटोग्राफी का कार्य करता था। 21 मार्च को युवक अपने गांव लौट आया, इसके बाद वह अपनी ननिहाल चला गया। 24 मार्च को ननिहाल से पुन: अपने गांव लौट आया। यहां इस दौरान राया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन कोई लक्षण नहीं मिले। इसके बाद शनिवार को एक बार फिर से उसकी तबियत बिगड़ गई। बुखार के साथ गले में परेशानी की शिकायत की सूचना के बाद राया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उसके घर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तुलराम ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक को आइसोलेशन में रखा गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जमाती की पुन: हुई जांच, सैंपल भेजे
राया। राया की एक कॉलोनी निवासी युवक 8 फरवरी को हरियाणा के मेवात में जमात में शामिल होने गया था, यहां से वह 19 मार्च को लौटकर आने गांव आ गया। उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमाती का स्वास्थ्य परीक्षण किया और क्वारंटीन कर दिया। जांच सैंपल में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत ली। प्रदेश सरकार से आई सूची में जमाती का नाम शामिल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुन: सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। युवक को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।

कृष्णा कुटीर से घर भेजे 12 लोग
मथुरा। वृंदावन के कृष्णा कुटीर में क्वारंटीन किए गए 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। यह सभी लोग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए थे। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं 30 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed