{"_id":"5e99c80a8ebc3e76840fccad","slug":"corona-virus-mathura-news-agr438276158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर में पकड़ा मरकज का जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर में पकड़ा मरकज का जमाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/गोवर्धन। निजामुद्दीन के मरकज में हुए धार्मिक जलसे में शामिल होकर लौटे जमाती को दौलतपुर में पकड़ा गया है। जमाती करीब 17 दिन से घर में छिपकर रह रहा था। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और जमाती को परिवार के नौ सदस्यों सहित पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जमाती को परिवार सहित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
शुक्रवार को गांव दौलतपुर के पूर्व प्रधान को पुलिस ने परिवार के नौ सदस्यों के साथ पकड़ लिया। पूर्व प्रधान पर जानकारी छिपाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान जमात में शामिल हुआ था। 31 मार्च या एक अप्रैल की सुबह वह दिल्ली से लौटा। उसने दिल्ली की जमात में शामिल होने की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर परीक्षण भी नहीं कराया।
शुक्रवार को पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। चिकित्सा विभाग की टीम ने पूर्व प्रधान की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी करने के बाद उनकी स्क्रीनिंग की। पूर्व प्रधान के साथ उसकी मां, पत्नी, चार बेटियां व बेटों सहित 9 सदस्यों को सौंख-मथुरा मार्ग स्थित जय भोले विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पूर्व प्रधान पर जमात में शामिल होने की जानकारी छिपाने के साथ कोरोना महामारी के फैलाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जमात से लौटने के बाद घर में रहा
दौलतपुर का पूर्व प्रधान जमात में गया था। एक अप्रैल को आ गया था और उसके बाद से ही वह घर में ही रहा है। उसमें कोई लक्षण भी नहीं हैं। उसने बताया कि दिल्ली जमात में गया था। - जितेंद्र कुमार, सीओ गोवर्धन
मुकदमा दर्ज कर लिया
जमाती के खिलाफ जानकारी छिपाने के साथ, लॉकडाउन के उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - लोकेश सिंह भाटी, एसओ गोवर्धन
जांच के लिए सैंपल भेजा
दौलतपुर के पूर्व प्रधान के जमात में शामिल होकर बाहर से आने की सूचना मिली। विभागीय टीम ने पूर्व प्रधान के साथ उनके परिवार की जांच कर क्वारंटीन किया है। पूर्व प्रधान ने जमात में शामिल होने से मना किया है। प्रथम दृष्टया उसके कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है। मामले की गंभीरता को लेते हुए कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। - डॉ. रूपेंद्र सिंह, प्रभारी, गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र