{"_id":"5e98860f8ebc3e72b4222502","slug":"corona-virus-mathura-news-agr4380976139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 78 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 78 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फरह क्षेत्र के ओल में जमाती के संपर्क में आए लोगों के साथ पिछले दिनों क्वारंटीन किए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग एवं उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
पिछले दिनों गांव ओल निवासी 14 वर्षीय जमाती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा ओल में डेरा डाल दिया। ओल के घर-घर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमाती के परिवार के 11 सदस्यों के साथ पड़ोस में रहने वाले 23 लोगों सहित 35 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सभी को वृंदावन में क्वारंटीन किया गया। इस तरह मथुरा जिले के दो पुलिसकर्मियों सहित 132 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 78 निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली है। अभी सभी लोगों को क्वारंटीन हो में ही रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर की फैक्टरी से मिले 44 मजदूरों को क्वारंटीन होम भेजा गया है। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।