फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona virus knock

मथुरा: स्वास्थ्य महकमे ने रैपिड रिस्पांस टीम को किया अलर्ट

Fri, 13 Mar 2020 10:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Corona virus knock
मथुरा। जिला अस्पताल में मॉस्क लगाकर बैठा कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस की दस्तक से देशभर में हड़कंप मचा है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड़ पर दिख रहा है। अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सुकून की बात यह है कि अभी तक मथुरा में इसका एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां आला अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। देश में कोरोना के बढ़ते दायरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ज्यादा सतर्क दिख रहा है। पूरा सरकारी अमला इस चुनौती से निपटने की तैयारी में जुट गया है। रैपिड रेस्पोंस टीम को अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध की जांच करने के लिए अस्पतालों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इंफ्रारेड थर्मामीटर और मास्क की भेजी डिमांड
कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने सरकार को डिमांड भेजी है। अस्पताल प्रशासन ने एन-95 मास्क, थ्रीलेयर मास्क के साथ हैंड सैनटाइजर, पीपीई किट के साथ इंफ्रारेड थर्मामीटर की डिमांड गर्वमेंड ई-मारर्केट (जीइएम) पोर्टल पर भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन में कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा को लेकर व्यवस्थाएं कर ली हैं। कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अस्पताल द्वारा आइसोलेशन वार्ड और मरीजों के साथ ही कर्मचारियों के लिए मास्क की व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस से ग्रसित या संदिग्ध मरीजों के लिए इमरजेंसी में अलग कमरा बनाया गया है। - डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस, जिला अस्पताल


मास्क की कालाबाजारी जोरों पर
कोरोना वायरस के शोर के बीच बाजार में मास्क की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बाजार में पिछले 15-20 दिनों से मास्क की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि डिस्ट्रीब्यूटर दुकानदारों को भी मास्क तीन गुना ऊंचे दामों में उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। इससे दुकानदार मास्क की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि मास्क की किल्लत जारी है, बाजार में दो तरह के मास्क की डिमांड है। पहला सर्जिकल जो पहले उन्हें दो रुपये में भी आसानी से मिल जाता था, लेकिन पिछले 15-20 दिनों से 10 रुपये के होलसेल रेट पर मिल रहा है। इधर, मास्क ढकेल और आम दुकानों पर 30 से 40 रुपयों में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed