फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona viriues

विदेशियों के आने की सूचना पर दौड़ेगी आरआर टीम

Mon, 16 Mar 2020 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियां। - फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। सोमवार को प्रशासन ने वृंदावन शोध संस्थान में बैठक आयोजित की। वृंदावन के संत महंत, मंदिरों के सेवायत तथा होटल संचालकों को कोरोना से बचाव की जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि कहीं एक साथ विदेशी आते हैं तो वह उन्हें सूचित करें, आरआर (रैपिड रेस्पॉन्स) टीम उनकी जांच के लिए तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए संक्रमण रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु ने बताया कि चूंकि यह बीमारी विदेश से आई है तो हमें ध्यान रखना होगा। विदेशी या उनके संपर्क में रहने वाले देशी लोगों को कहीं कोरोना तो नहीं है। शक होने पर वह स्वास्थ्य विभाग के नंबर पर कॉल करके बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विदेशी यात्रियों का अब देश में प्रवेश करना कठिन हो गया है लेकिन यदि किसी होटल आदि में अधिक संख्या में विदेशी श्रद्धालु हैं तो तुरंत सूचित करें ताकि हमारी आरआर टीम उनकी समस्या का निदान कर सके।
विज्ञापन

बैठक में कुछ सावधानियां भी बताई गईं। बैठक में सिटी स्वामी रामेदवानंद सरस्वती जी के अलावा मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, बिहारी जी मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा, निधिवन राज के सेवायत विक्की गोस्वामी, प्रदीप बनर्जी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानियां
- किसी भी व्यक्ति से हाथ न मिलाएं।
- हर दफा हाथों को सैनिटाइजर से धोएं।
- जो व्यक्ति विगत दिनों विदेश से घूमकर आए हैं उनके पिछले दिनों की यात्रा की जानकारी रखें और यदि वह 14 दिन के अंदर में विदेश से घूम कर आया है तो उससे करीब दो मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें।
शक होने पर इन नंबरों पर करें फोन
यदि किसी को शक होता कि कोई कोरोना से पीड़ित है तो वह 8057436683 तथा 9027943676 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed