फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona's scope is increasing in the district, 13 positives found

जिले में बढ़ रहा कोरोना का दायरा, मिले 13 पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona's scope is increasing in the district, 13 positives found
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 13 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग 55 हो गई है। इससे पहले दो दिन लगातार ११-११ कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आए केस में वृंदावन के वराह घाट क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला, मथुरा के पुष्पांजलि में रहने वाले 51 वर्षीय पुरुष, धोबीघाट वृंदावन में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष, अक्षय पात्र से 30 वर्षीय पुरुष, चैतन्य विहार से 31 वर्षीय पुरुष, 75 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय युवक और इसी क्षेत्र में स्थित महिला आश्रम से 44 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष और कृष्णानगर की 23 वर्षीय युवती, डैंपियर नगर से 35 वर्षीय पुरुष और 26 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ लोगों में डर का माहौल है। लोग अब वैक्सीन लगवाने को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कुल पॉजिटिव- 13
अब तक कुल पॉजिटिव - 20379
कल डिस्चार्ज केस -0
कुल ठीक हुए मरीज - 19922
रिकवरी रेट - 97.75
एक्टिव केस - 55
३० से ६० साल के बीच हैं ज्यादा संक्रमित
कोविड प्रभारी डॉ.भूदेव ने बताया कि कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन का अभी तक मथुरा में कोई केस नहीं मिला है। जिन लोगों को कोरोना की पुष्टि हो रही है, उनमें ज्यादातर ३० से ६० साल की आयु के आसपास के हैं। इनमें से ११ विदेशी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उन्होंने बताया कि हर रोज करीब चार हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुंद स्थल वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क उपलब्ध : प्रमोद
मथुरा। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि उनके मुकुंद विहार में अब तक करीब ५० कैंप निशुल्क लगाए जा चुके हैं। अगर कोई संस्था कैंप लगाना चाहती है तो उनके लिए यह स्थल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपील भी की है कि कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। अपने परिवार व अन्य को कोरोना फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed