{"_id":"5ee4d2c58ebc3e42e303e183","slug":"corona-positive-three-case-mathura-mathura-news-agr4459407134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में निकले तीन और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में निकले तीन और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अंतापाड़ा में सील किए गए एरिया में लगी हुई बैरीकेटिंग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं। दो चौमुहां ब्लाक के गांव नरी और सिहाना के और एक नौहझील निवासी संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव लोगों को आईसोलेट कर उनके परिवारों को क्वारंटीन किया है। जनपद में कोरोना संक्रमणों की संख्या बढ़कर अब 156 हो गई है।
चौमुहां ब्लाक के गांव नरी निवासी 22 वर्षीय युवक पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। स्वास्थ्य टीम ने उसे होम क्वारंटीन करते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला है। गांव सिहाना निवासी 27 वर्षीय युवक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक हरियाणा से 10 दिन पूर्व गांव लौटा था। आठ दिन से उसे बुखार था। तीन दिन पूर्व युवक ने स्वास्थ्य टीम को अपना सैंपल दिया। जांच में उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
इधर, नौहझील के गांव भालई में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक दिल्ली से लौटा था। जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया, शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके घर के चारों ओर के 250 मीटर क्षेत्र को हाटस्पाट बनाकर सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों युवकों को आईसोलेशन किया है। जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है।