मथुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दवा कारोबारी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. संजीव यादव के निर्देशन में जिला सैंपलिंग नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी की देखरेख में डॉ. मेघश्याम गौतम, लैब टेक्नीशियन विकास तिवारी, दीपक आदि मोबाइल यूनिट सैंपलिंग टीम ने
जिला अस्पताल, कृष्णा कुटीर क्वारंटीन सैंटर वृंदावन, सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन, एसकेएस कॉलेज चौमुहां में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ शहर के आर्यसमाज रोड स्थित दवा कारोबारियों के सैंपल लिए हैं। बुधवार को 50 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। संवाद