{"_id":"5ef4e0a18ebc3e42d966da3e","slug":"corona-positive-sdm-dm-mathura-mathura-news-agr4477457157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटिव, डीएम बीमार, एसएसपी छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटिव, डीएम बीमार, एसएसपी छुट्टी पर
विज्ञापन
कंपू घाट हॉटस्पॉट एरिया में सील की गई सीवेज पंप वाली गली।ष्टड्डश्चह्लद्बशठ्ठ...
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डीएम और एसडीएम सदर बीमार हैं। डीएम की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दो दिन पूर्व नयति अस्पताल में भर्ती किया गया, हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम उन्हें छुट्टी मिल गई और वह घर आ गए। वहीं पिछले तीन दिन से नयति अस्पताल में भर्ती एसडीएम सदर और एक दरोगा समेत 17 लोगों की बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप है। 10 रिपोर्ट सरकारी और 7 मरीजों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई हैं। एसडीएम को केडी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। इधर, एसएसपी छुट्टी पर चले गए हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक दिन की छुट्टी पर हैं। शुक्रवार को आ जाएंगे।
जनपद में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। आम आदमी से लेकर अब अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। तबियत बिगड़ने के बाद एसडीएम सदर पिछले तीन दिन से नयति अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। यहां उनकी कोविड जांच हुई और बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दो दिन पूर्व तबियत बिगड़ने पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को नयति अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
नयति अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम को बुखार आने पर एडमिट किया गया था, स्वस्थ होने पर उन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में गोवर्धन चौराहा की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं मंडी रामदास की गली मालियान की 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को कोविड 19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर परिवार को क्वारंटीन किया है। नवादा निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक की जांच रिपोर्ट फरीदाबाद के निजी अस्पताल से आई है।
उधर, शाम को आई रिपोर्ट में कृष्णा नगर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 38 व्यक्ति डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही राया के ट्रॉमा सेंटर का 38 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। फरह के फतेहा निवासी 6 वर्ष के बालकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप है। इधर यमुना पार क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में 6 वर्ष, 8 वर्ष के बच्चों के साथ 28 और 62 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं हैं।
इनके साथ ही प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में कृष्णा नगर के 21 और 35 वर्षीय दो भाइयों के साथ नोएडा के सेक्टर 49 के थाने में तैनात 33 वर्षीय सब इंस्पेक्टर की मथुरा में कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है। इसके साथ सौंख निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मथुरा के कैलाशनगर कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय युवक के अलावा बाढ़पुरा सदर की 80 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना संक्रमित मिली है।