फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, positive, pregnent, woman, new born baby, mathura

कोरोना संक्रमित गर्भवती ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
corona, positive, pregnent, woman, new born baby, mathura
मथुरा। कोरोना काल में यह जरूरी नहीं कि संक्रमित गर्भवती महिला से जन्म लेने वाला शिशु भी पॉजिटिव पैदा हो। हाल ही में एक संक्रमित गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। मथुरा में अब तक संक्रमित दो महिलाओं से स्वस्थ शिशु जन्म ले चुके हैं।
विज्ञापन

केडी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के महिला रोग विभाग की प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम राजपूत ने बताया कि जनपद की संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं ने गैर संक्रमित शिशुओं को जन्म दिया है, जबकि कोरोना पॉजिटिव चार अन्य गर्भवती महिलाओं को उनका संक्रमण खत्म कर उन्हें घर भेजने में कामयाबी मिली है। साथ ही पैदा होने के बाद भी शिशु को संक्रमण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला द्वारा 5 जुलाई को शिशु को जन्म देने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जून माह में संक्रमित एक अन्य महिला स्वस्थ शिशु को जन्म दे चुकी है। जिस महिला का 5 जुलाई को प्रसव हुआ है, चिकित्सकों ने उसकी कोविड-19 जांच पहले कराई थी। वह संक्रमित पाई गई। दो दिन पहले महिला को दर्द शुरू होने पर चिकित्सकों ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया कि प्रसव के लिए ऑपरेशन करना पड़ सकता है। महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और निश्चेतन विभाग के चिकित्सकों ने तुरंत प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। डॉक्टरों की सूझबूझ और उनके प्रयासों से महिला का सामान्य प्रसव करने में सफलता हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed