फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona. positive, namkeen, vikreta, mathura

नमकीन विक्रेता कोरोना संक्रमित] लोगों में मची खलबली

Sat, 13 Jun 2020 05:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Corona. positive, namkeen, vikreta, mathura
मथुरा। शहर के होली गेट स्थित नमकीन विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग यहां से नमकीन खरीदकर ले गए हैं वह काफी भयभीत हैं। पांच दिन पूर्व सांस लेने में तकलीफ के बाद नमकीन विक्रेता विकास बाजार स्थित एक चिकित्सक के यहां दवा लेने गए थे।
विज्ञापन

दवा से तबियत में सुधार न होने पर परिवार वाले उन्हें आगरा ले गए। यहां से शुक्रवार रात उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। शहर के थोक नमकीन विक्रेता की दुकान से हर दिन जनपद के कई दुकानदारों के साथ लोग नमकीन खरीदने आते रहे हैं।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक हर दिन 500 से अधिक लोग नमकीन खरीदते हैं। वहीं इनके कारखाने में 30 से अधिक लोग काम करते हैं। इन सभी लोगों से कोरोना संक्रमण के फैलने का भी खतरा बन गया है। अभी तक न स्वास्थ्य विभाग ने नमकीन विक्रेता के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया है और न प्रशासन की नींद टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed