{"_id":"5f0df7118ebc3e63e32925dc","slug":"corona-positive-case-doctor-mathura-mathura-news-agr4504632127","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत 17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत 17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोविड-19 के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में मंगलवार को निजी अस्पताल के चिकित्सक समेत कोरोना संक्रमण के 17 और नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य टीम ने सभी को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है, जबकि एक मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया है। नए केसों में तीन पॉजिटिव केस जिला अस्पताल में लगाई गई ट्रुनेट मशीन के आए हैं। मंगलवार को मिले केसों में से तीन को ही स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल किया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 533 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के सदर बाजार कसाई पाड़ा निवासी 47 वर्षीय महिला, जंक्शन रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। गली रामदास से 64 वर्षीय वृद्धा, निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलदेव के गांव हथौड़ा निवासी 35 महिला कोरोना संक्रमित आई है।
वहीं शाम को आई रिपोर्ट में कोसीकलां निवासी 43 वर्षीय महिला, जगन्नाथुपरी निवासी 54 वर्षीय महिला, शहर के 65 वर्षीय वृद्ध, गोविंद नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। तबियत बिगड़ने पर इन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वहीं देर शाम चौमुहां सीएचसी की महिला कर्मी, 27 वर्षीय महिला, कोसीकलां निवासी 30 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय महिला, नंदगांव निवासी 35 वर्षीय युवक, मथुरा पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय युवक, लक्ष्मीनगर यमुनापार निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला हैं।