फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, 36 new case, helth, mathura, embulence

कोरोना: 36 नए पॉजिटिव केस मिले, आंकड़ा 502 पहुंचा

Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, 36 new case, helth, mathura, embulence
खराब एंबुलेंस में धक्का लगाते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण किस तेेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को 36 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें से सभी केस जिले की संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, लेकिन फिर भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 502 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आई रिपोर्ट में अस्थाई जेल में निरुद्ध नंदगांव के 35 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर महोली रोड से 27 वर्षीय युवक, कलाकुंज कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी, 49 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। बड़ा बाजार गोवर्धन से 56 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर से 55 वर्षीय महिला, मसानी लिंक रोड स्थित नरसी विलेज से 32 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय युवती और 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शहर से 70 वर्षीय वृद्ध, राधा नगर से 62 वर्षीय व्यक्ति, जगन्नाथपुरी से 19 वर्षीय युवक, कृष्णापुरी से 70 वर्षीय वृद्ध महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति, एक कॉलेज से 58 वर्षीय व्यक्ति, मंडी रामदास से 32 वर्षीय युवक, सदर के अहीर पाड़ा से 48 वर्षीय व्यक्ति और शहर के गताश्रम टीला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। डीटीओ ऑफिस मथुरा से 34 वर्षीय युवक, वृंदावन के निजी अस्पताल से 38 वर्षीय युवक, छाता के कन्ना वाला चौक से 30 वर्षीय युवक, गोवर्धन में 50 वर्षीय व्यापारी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम को आई रिपोर्ट में शास्त्रीनगर से 34 वर्षीय युवक, अस्थाई जेल में निरुद्ध 22 वर्षीय युवक, वैष्णवपुरी निवासी 18 वर्षीय युवक, जयसिंह पुरा निवासी 28 वर्षीय महिला, छत्ता बाजार से 32 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय वृद्ध और मनोहरपुरा में 32 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। बाढ़पुरा सदर की 52 वर्षीय महिला, लोहवन गांव का एक वर्षीय बच्चा, यमुनाधाम के 59 वर्षीय वृद्ध, 27 वर्षीय युवक, कोसी के निजी अस्पताल के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अड़ींग में चार केस मिलने से लोग सकते में
गोवर्धन। गांव अड़ींग में अस्थाई जेल से जमानत पर लौटे एक साथ चार युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दहशत फैल गई है। शुक्रवार को पेंडिंग जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह चाहर ने चारों को संक्रमित युवकों को आईसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। अन्य परिवारीजनों को होम क्वारंटीन किया है। वहीं
एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराया
गोवर्धन। अड़ींग में चार कोरोना पॉजिटिव युवकों को लेने आई एंबुलेंस को ग्रामीणों ने धक्का लगाकर स्टार्ट कराया। एक ओर जब गाड़ी आई तो पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी लोगों से दूरी बनाने की कहते नजर आए, लेकिन जब स्टार्ट नहीं हुई तो उन लोगों ने ही धक्का लगाकर गाड़ी को रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ही ठीक से काम न करने पर लापरवाही का आरोप लगाया। एंबुलेंस को सेनिटाइजर भी नहीं किया गया।

रात संक्रमित आए युवक को किया आईसोलेट
टैंटीगांव। रात गांव लोहई में युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे आईसोलेट किया है, जबकि परिजनों को क्वारंटीन किया गया। गांव के जाने वाले रास्तों को सील किया गया। गांव में युवक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना पर एसडीएम मांट व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी गांव लोहई पहुंचे और गांव के आने जाने वाले रास्तों का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में रहने की सलाह दी। जिससे गांव एंव आसपास दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed